Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे भारतीय जनता पार्टी अपने विकास के बलबूते पर जनता को लुभाने की कोशिश कर रही है भाजपा ने गुजरात विजय के लिए विकास के 20 साल का लक्ष्य रखा है। गुजरात मे भाजपा जनता को जीतने के लिए अपने विकास में अपनी प्रत्येक परियोजनाओ को जोड़ रही है लेकिन इन विकास के मुद्दों में केवल नरेंद्र मोदी का जिक्र मिल रहा है केशुभाई पटेल और सुरेश मेहता जैसे बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों के काम और उपलब्धियों के बारे में कोई चर्चा नहीं हो रही है जो की कई बड़े संकेत दे रही है।
Also read: गुजरात मंथन में जुटी आप ने किशोरभाई देसाई को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
राजनीतिक विशेषज्ञों का इस संदर्भ में कहना है कि गुजरात मे विकास का मॉडल तब लागू हुआ जब गुजरात की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाँथो में गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के विकास के लिए न सिर्फ काम किया बल्कि जनता के बीच भाजपा की अनोखी छवि बनाने में उनकी अहम भूमिका रही। गुजरात मे आज भी मोदी का मैजिक जनता के सर चढ़कर बोल रहा है और भाजपा अपने विकास का गुजरात मॉडल मोदी के नाम से लॉन्च कर रही है और बाकी लीडर्स को कम तबज्जुब दे रही है।
अगर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करे तो यह 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद उन्होंने 2002, 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव जीते. उनके समर्थकों के मुताबिक यह ‘अकेले’ मोदी की जीत थी और गुजरात की जनता सिर्फ नरेंद्र मोदी पर विश्वास करती है। विशेषज्ञयों का कहना है कि गुजरात मे मोदी नाम का मैजिक इसलिए भी है क्योंकि विपक्ष के नेता सिर्फ चुनाव के दौरान एक्टिव राजनीति का हिस्सा बनते हैं लेकिन भाजपा के लीडर नरेंद्र मोदी पूरे साल राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हैं और जहां चुनाव होता है वहां पहले से अपनी धाक बनने की कवायद आरम्भ कर देते हैं।
Also read: आप बनी भाजपा की बी पार्टी अब होगा गुजरात मे बड़ा खेला
अगर हम इस साल भाजपा की नीतियों का जिक्र करे तो बीजेपी का तर्क है कि मोदी ने 8 साल में गुजरात की छवि बदली है और केंद्र से हर एक विकास की योजना गुजरात की जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लागू की। बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता याग्नेश दवे ने कहा भाजपा की अनोखी नीति और उसका काम जनता के बीच बोल रहा है उसी काम के बलबूते पर भाजपा अपनी धाक बनाए हुए हैं और गुजरात मे पिछले 30 साल से भाजपा जनता का विश्वास बनी हुई है और आज भी जनता का भाजपा पर अटुट विश्वास है और आगामी चुनाव में भाजपा एक नया इतिहास रचेगी।

