Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात में केजरीवाल किसानों पर मेहरबान, 6 गारंटियों का एलान

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: गुजरात में केजरीवाल किसानों पर मेहरबान, 6 गारंटियों का एलान

Date:

आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल का इन दिनों एक पाँव दिल्ली में तो दूसरा गुजरात में रहता है. केजरीवाल आज फिर गुजरात में थे जहाँ आज उन्होंने किसानों के लिए 6 गारंटियों का एलान किया। केजरीवाल ने कहा अन्नदाता ही हमारे देश का हीरो और गौरव है. हमने बिजली, शिक्षा, रोज़गार, नौकरी जैसी बुनियादी ज़रूरतों पर गारंटियों का अबतक एलान किया है लेकिन आज हमसे सबसे महत्पूर्ण एलान करने हैं और वह है हमारे किसान भाइयों के लिए जो हमारे देश के अन्नदाता है. 

केजरीवाल ने गुजरात के द्वारका में सभा को सबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए पहली गारंटी है कि सरकार द्वारा MSP किसानों की 5 फसल गेहूं चावल, मूंगफली, कपास  और चना सरकार खरीदेगी. किसानों को दिन में खेती करने के लिए 12 घंटे बिजली मिलेगी, मौजूदा सरकार सर्वे को रद्द कर और ज़मीनों का नया सर्वे करवाया जायेगा. फसल बर्बाद होने पर किसानों को 20 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा मिलेगा. इसके साथ ही नर्मदा कमांड क्षेत्र में सरकार पानी पहुंचाएगी और 2 लाख तक कर्जा माफी होगी.

Read also: Supreme Court on Teesta Setalvad: तीस्ता सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ दी अंतरिम जमानत

केजरीवाल ने कहा कि हम शिक्षा की बात करते हैं तो भाजपा गाली देती है, इलाज की बात करते हैं तो भाजपा गाली देती है, रोज़गार की बात करते हैं तो भाजपा गाली देती है. केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या गाली देने से देश का विकास होगा, विकास तो काम करने से होगा। आम आदमी पार्टी को सिर्फ काम करना आता है, लड़ाई झगड़ा करना नहीं और अगर हम पांच साल अच्छा काम न करें , अपने वादों को पूरा न करें तो आप हमें अगली बार हरगिज़ वोट मत देना। केजरीवाल ने कहा कि मैं गुजरात राजनीती करने नहीं बल्कि काम करने आया हूँ, देश को नंबर वन बनाने आया हूँ.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related