Gujarat Chunavi Dangal – गुजरात के विकास की राजनीति के विजनरी लीडर हैं पीएम मोदी: CM भूपेंद्र पटेल

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal - गुजरात के विकास की राजनीति के विजनरी लीडर...

Date:

गुजरात में चुनाव नज़दीक आते ही सत्ताधारी भाजपा की ओर से विकास परियोजनाओं के शिलान्यास का सिलसिला तेज़ हो चूका है, शिलान्यास इसलिए भी तेज़ हो जाते हैं क्योंकि वह भविष्य की योजनाएं होती हैं, आने वाले चुनावों में जनता उनपर जवाबदेही नहीं करती है यही वजह है कि हर राज्य के चुनाव में सत्ताधारी पार्टी पसंदीदा काम परियोजनाओं का शिलान्यास करना होता है. गुजरात के मुख्यमंत्री ने भी कल करोडो की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। लगभग 21 करोड़ की अगर 100-200 करोड़ की होती तो प्रधानमंत्री मोदी जी खुद आकर करते। बहारहाल परियोजनाओं का शिलान्यास भले ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया लेकिन सारा श्रेय मोदी जो दिया। 

परियोजनाओं के ई-शिलान्यास समारोह में भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी को विकास की राजनीति का विजनरी लीडर बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में गुजरात विकास का ग्रोथ इंजन बना है. उन्होंने कहा आत्मनिर्भर गुजरात से ही आत्मनिर्भर भारत का मंत्र निकला जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने से चरितार्थ किया . भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात के गांव हों या शहर, विकास हर जगह पहुंचा है. 

Read also: Congress Ram Lila Maidan Rally: अब रामलीला मैदान से उठी राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग की

गुजरता के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उनकी दिखाई दिशा में चलते हुए डिजिटल पेमेंट क्षेत्र में भी देश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा भारत 2047 में जब अपनी आज़ादी का 100 वां मना रहा होगा तब पूरा देश डिजिटल पेमेंट से जुड़ चूका होगा. बता दें कि गुजरात चुनाव में अभी भाजपा की तरफ से ज़्यादा सरगर्मी नहीं दिखाई है, चुनावी तैयारी को देखें तो आम आदमी पार्टी सबसे आगे नज़र आ रही है वहीँ कांग्रेस पार्टी अभी घोषणाओं तक ही सीमित है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...