Gujarat Chunavi Dangal: क्या गुजरात में कांग्रेस और AAP के बीच है मुकाबला?

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: क्या गुजरात में कांग्रेस और AAP के बीच है...

Date:

गुजरात की सियासी सरगर्मियों को देखते हुए ऐसा लग रहा है जैसे वहां पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी का भाजपा से मुकाबला न होकर कांग्रेस बनाम आप का मुकाबला चल रहा है, हालाँकि सत्ता वहां सत्ता में भाजपा 27 वर्षों से शासन कर रही है. गुजरात में दूसरी बार किस्मत आज़माने जा रही आम आदमी पार्टी का हर छोटा बड़ा नेता कांग्रेस पार्टी को निशाना बना रहा है वहीँ कांग्रेसी नेता भी भाजपा को छोड़ AAP और केजरीवाल को घेरने में लगे हुए हैं. 

आम आदमी पार्टी के सर्वोच्च नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री तो कांग्रेस पार्टी को इस काबिल भी नहीं समझते कि उसके बारे में बात की जाय, उनके हिसाब से तो कांग्रेस बीते ज़माने की बात है, केजरीवाल हर हफ्ते गुजरात का दौरा कर रहे हैं और उनका पूरा ज़ोर इस बात पर रहता है कि कांग्रेस पार्टी को भूलकर आम आदमी पार्टी को याद रखिये। केजरीवाल लोगों को बताते हैं कि AAP ही आप लोगों का भविष्य है, कांग्रेस और भाजपा तो मिले हुए हैं और 27 सालों से आपको लूट रहे हैं, उनका आरोप है कि कांग्रेस जानबूझकर 27 सालों से गुजरात में चुनाव हार रही है ताकि भाजपा राज करती रहे. 

वहीँ केजरीवाल के ऐसे हास्यास्पद आरोपों का कांग्रेस भी ज़ोरदार तरीके से जवाब दे रही है, कल ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने कहा की केजरीवाल का दिल्ली मॉडल केवल एक विज्ञापन है. उन्होंने दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार के विकास कार्यों का हवाला देते हुए केजरीवाल को खुले मंच पर बहस की चुनौती दी. संदीप दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल शिक्षा, इंफ्रास्टक्चर और स्वास्थ्य पर बड़े बड़े दावे करते हैं, वो अपने आंकड़े लेकर आएं और हम शीला दीक्षित के तीन टर्म के आंकड़े लेकर आएंगे। हिम्मत है तो आकर खुली बहस करें। उन्होंने कहा केजरीवाल लोगों को खुली बहस की अक्सर चुनौती देते हैं लेकिन आज हम दे रहे हैं, उनके दिल्ली मॉडल का कच्चा चिटठा है मेरे पास.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...