यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह डीएम और चार कमिश्नर का तबादला

उत्तर प्रदेशयूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह डीएम और चार कमिश्नर का तबादला

Date:


यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह डीएम और चार कमिश्नर का तबादला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह जिलाधिकारियों और चार मंडलायुक्तों का मंगलवार देर रात ट्रांसफर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को बताया कि प्रयागराज के मंडलायुक्त आर रमेश कुमार को बरेली इसी पद पर भेजा गया है जबकि राहत आयुक्त के अलावा राजस्व एवं बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव संजय गोयल का ट्रांसफरकुमार की जगह प्रयागराज में किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सचिव सुरेन्द्र सिंह का तबादला मेरठ के मंडलायुक्त के तौर पर किया गया है।

रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह अब मुरादाबाद मंडल के प्रभारी आयुक्त होंगे। मथुरा वृंदावन के नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मंदर को जिलाधिकारी के पद पर रामपुर भेजा गया है। यूपी आवास विकास परिषद में अपर आवास आयुक्त दीपा रंजन का तबादला बदायूं के डीएम के पद पर किया गया है।

विशेष सचिव मुख्यमंत्री शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि बस्ती के डीएम आशुतोष निरंजन को इसी पद पर देवरिया भेजा गया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम,आगरा की प्रबंध निदेशक सौम्या अग्रवाल बस्ती की नयी जिलाधिकारी होंगी। निदेशक मंडी परिषद जितेंद्र प्रताप सिंह का तबादला कानपुर देहात के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...