कोका कोला ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह सोशल मीडिया पर कम से कम 30 दिनों तक विज्ञापन नहीं देगा। यह फैसला कंपनी ने ये देखते हुए लिया है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। कोका कोला के चेयरमैन और सीईओ जेम्स क्विन्सी ने कहा कि दुनिया में भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है और सोशल मीडिया पर तो इसके लिए और भी जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियों को अकाउंटेबिलिटी और ट्रांसपेरेंसी मुहैया करानी होगी और इस पर विचार करना होगा कि वह कैसे हेट स्पीच के साथ डील करते हैं। उन्होंने ये साफ किया कि विज्ञापन रोकने का ये बिल्कुल मतलब नहीं है कि हम उस आंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं, जिसे पिछले हफ्ते अफ्रीकन अमेरिकन और सिविल सोसाइटी ग्रुप ने शुरू किया है।

