बेटी की शादी में 500 करोड़ रूपये खर्च करने वाले प्रमोद मित्तल दिवालिया घोषित

बिज़नेसबेटी की शादी में 500 करोड़ रूपये खर्च करने वाले प्रमोद मित्तल...

Date:


बेटी की शादी में 500 करोड़ रूपये खर्च करने वाले प्रमोद मित्तल दिवालिया घोषित

जयपुर: दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल के भाई प्रमोद मित्तल अपना 130 मिलियन पाउंड का कर्ज नहीं चुका पाए और आखिरकार उन्हें दिवालिया घोषित कर दिया है। प्रमोद मित्तल ने कभी अपनी बेटी सृष्टी की शादी में पांच सौ करोड़ रुपए खर्च किए थे|

कई ऋणों की एवज में गारंटर थे
द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 64 वर्षीय प्रमोद कई ऋणों की एवज में गारंटर थे, लेकिन धोखाधड़ी के मामले में फंसने के बाद वे अपना कर्ज नहीं चुका पाए। पिता की संपत्ति को लेकर लक्ष्मी मित्तल और प्रमोद के बीच विवाद चल रहा है। ऐसे में लक्ष्मी मित्तल प्रमोद जमानत दिलवाने और कर्ज चुकाने में मदद नहीं कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले लक्ष्मी मित्तल ने अपने भाई की कई बार मदद की है। एक बार उन्होंने आर्थिक मदद देकर आपराधिक कार्रवाई से बचाया था। साथ ही प्रमोद पर स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (एसटीसी) के 2,210 करोड़ रुपये का बकाया था।

पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार
इससे पहले साल 2019 में प्रमोद मित्तल को संदिग्ध धोखाधड़ी और पावर के दुरुपयोग के आरोप में बोसनिया में गिरफ्तार किया गया था। ये मामला लुकावास के उत्तर-पूर्वी कस्बे में कोकिंग प्लांट जीआईकेआईएल से संबंधित धोखाधड़ी से जुड़ा था। जिसे प्रमोद 2003 से संचालित कर रहे थे। स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के छोटे भाई और उद्योगपति प्रमोद मित्तल को संदिग्ध धोखाधड़ी और पावर के दुरुपयोग के आरोप में बोसनिया में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें बुधवार को ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। ये मामला लुकावास के उत्तर-पूर्वी कस्बे में कोकिंग प्लांट जीआईकेआईएल से संबंधित धोखाधड़ी से जुड़ा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related