एयर इंडिया ने 180 केबिन क्रू को जॉब जॉब देने से मना किया

बिज़नेसएयर इंडिया ने 180 केबिन क्रू को जॉब जॉब देने से मना...

Date:


एयर इंडिया ने 180 केबिन क्रू को जॉब जॉब देने से मना किया

नई दिल्ली: कोरोना महामारी का एविएशन सेक्टर पर सबसे बुरा असर हुआ है। इस सेक्टर में अब तक हजारों की नौकरी जा चुकी है। संकट की इस घड़ी में एयर इंडिया ने 180 ट्रेनी केबिन क्रू को जॉब देने से मना कर दिया। ट्रेनिंग कोर्स पूरा होने के बाद एयरलाइन की तरफ से इन्हें जॉब मिलने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया ने उन 50 पायलट के रिक्वेस्ट को भी खारिज कर दिया है जो फिलहाल नोटिस पीरियड सर्व कर रहे हैं। एयर इंडिया ने पिछले दिनों 50 पायलट को जबर्दस्ती रिजाइन करने को कहा था। इन पायलट की तरफ से एयरलाइन मैनेजमेंट को फैसला बदलने की अपील की गई, जिसे मैनेजमेंट ने खारिज कर दिया है।

एयर इंडिया लंबे समय से केबिन क्रू की कमी से जूझ रही है। ऐसे में नवंबर 2019 को एयरलाइन ने 174 ट्रेनी केबिन क्रू को कंडिशनल जॉब ऑफर किया गया। पहले इन्हें ट्रेनिंग दी जा रही थी। ट्रेनिंग समाप्त होते ही ये काम पर रख लिए जाते, लेकिन कोरोना ने इनके सपनों को इंडस्ट्री में घुसने से पहले तोड़ दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...