- क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा, हिंदुस्तान का कोई भी शहर कभी भी गाजियों का नहीं रहा और ना ही हम होने देंगे
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा में लगे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर दिया है। इन पोस्टरों में संभल को गाजियों की धरती (इस्लाम के वीर योद्धाओं की धरती) लिखा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इन पोस्टरों पर कड़ा एतराज जताते हुए संभल को पौराणिक शहर बताया। सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने इन विवादास्पद पोस्टर को हटवा दिया।
Read also: बीजेपी ने भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली के 3 पार्षदों को किया निष्कासित
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में उतरने वाली एआईएमआईएम राज्य की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। ओवैसी भी प्रदेश में अनेक जगह पर जनसभाएं कर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। ओवैसी की पार्टी मुस्लिम आबादी वाले जिलों में मुख्य रुप से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि पार्टी का मुख्यै वोट बैंक मुस्लिम ही माना जा रहा है।
Read also: कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पर बीजेपी की लगाम, राज्य के दौरे पर उनके साथ होंगे पूर्व सीएम
इसी क्रम में आज संभल जिले के सिरसी में जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन जनसभा के लिये लगाए गए पोस्टरों के कारण विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संभल कभी गाजियों की धरती नहीं रहा। ओवैसी के इस चुनावी स्टंट को हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। हिंदुस्तान का कोई भी शहर कभी भी गाजियों का नहीं रहा और ना ही हम होने देंगे। संभल एक पौराणिक शहर है और पुराणों में भी संभल को लेकर कल्कि अवतार का उल्लेख किया गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कुरान में संभल को गाजियों की धरती बताया गया हो तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

