रिलायंस ने पार किया एक और माईल स्टोन दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी

बिज़नेसरिलायंस ने पार किया एक और माईल स्टोन दुनिया की 48वीं सबसे...

Date:


रिलायंस ने पार किया एक और माईल स्टोन दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी

नई दिल्ली: 23 जुलाई को रिलायंस का शेयर सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। उसका शेयर 2076 रुपये पर पहुंच चुका है। 22 जुलाई को मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 75 अरब डॉलर थी। आज फोर्ब्स बिलिनेयर इंडेक्स में उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 77.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज कच्चा तेल, रिफाइनरी, पेट्रो रसायन, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र में काम करने वाली देश की प्रमुख कंपनी है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के हिसाब से दुनियाभर में बाजार मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है। इस श्रेणी में 1,700 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ सऊदी अरामको दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसके बाद ऐपल, माइक्रोसॉफ्ट, ऐमजॉन और अल्फाबेट (गूगल) का स्थान है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर गुरुवार को 3.59 फीसदी चढ़कर 2076 रुपये पर बंद हुआ। इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। कंपनी के हाल में जारी राइट्स इश्यू और अन्य शेयरों में अलग-अलग कारोबार हुआ। कंपनी का कुल बाजार मूल्यांकन 13.5 लाख करोड़ रुपये या 181 अरब डॉलर से अधिक रहा। आज तक किसी भी भारतीय कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार नहीं किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...