अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

बिज़नेसअगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

Date:


अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगस्त महीने में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि किस दिन बैंक खुले रहेंगे और किस दिन बंद। अगले महीने बकरीद, रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस और फिर वीकेंड के चलते महीनेभर में इतनी छुट्टियां होंगी। बैंकों की छुट्टी की शुरुआत बकरीद की छुट्टी से होगी और 31 अगस्त के दिन पड़ रहे ओणम त्योहार पर खत्म होगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने छुट्टियों की एक सूची जारी की है। इस लिस्ट के जरिए आप आसानी से जान सकते हैं कि किस दिन बैंक बंद रहेंगे और किस दिन खुले रहेंगे। हालांकि राज्यों में अलग-अलग अवकाश रहेंगे। 13 में से 6 छुट्टी तो सिर्फ त्योहारों की वजह से है। 1 अगस्त को बकरीद की छुट्टी है और इसके अगले ही दिन रविवार है। इसके बाद 3 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी है। 8 अगस्त को दूसरा शनिवार तो 9 अगस्त को रविवार है।

इसके बाद 11 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। 16 अगस्त को रविवार तो 21 अगस्त के दिन तीज (हरितालिका) और 22 को गणेश चतुर्थी, चौथा शनिवार है। इसके बाद 23 अगस्त को रविवार तो 30 को रविवार, मुहर्रम और 31 अगस्त को ओणम है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...