एक दिन के विराम के बाद फिर पेट्रोल के दाम में हुई बढ़ोतरी

बिज़नेसएक दिन के विराम के बाद फिर पेट्रोल के दाम में हुई...

Date:


एक दिन के विराम के बाद फिर पेट्रोल के दाम में हुई बढ़ोतरी

न्यूज़ डेस्क : एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 84 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है हालांकि डीजल के दाम में स्थिरता बनी हुई है।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार दूसरे दिन नरमी बनी हुई थी। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 45 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई चारों महानगरों में गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 81 रुपये, 82.53 रुपये, 87.68 रुपये और 84.09 रुपये प्रति लीटर हो गया। हालांकि, चारों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...