दिनेश कुमार SBI में लेंगें रजनीश कुमार की जगह

बिज़नेसदिनेश कुमार SBI में लेंगें रजनीश कुमार की जगह

Date:


दिनेश कुमार SBI में लेंगें रजनीश कुमार की जगह

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के वरिष्ठतम प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार खारा बैंक के नए चेयरमैन होंगे. बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB) ने एसबीआई के चेयरमैन पद के लिए खारा के नाम की सिफारिश की है. खारा एसबीआई के मौजूदा चेयरमैन रजनीश कुमार की जगह लेंगे, जिनका तीन साल का कार्यकाल 7 अक्टूबर को पूरा हो रहा है.

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों का चयन करने वाले बैंक बोर्ड ब्यूरो के सदस्यों ने शुक्रवार को एसबीआई के चार प्रबंध निदेशकों का साक्षात्कार लिया.

BBB ने बयान में कहा कि उनके प्रदर्शन और कुल अनुभव के आधार पर ब्यूरो एसबीआई के चेयरमैन के खाली होने जा रहे पद के लिए दिनेश कुमार खारा के नाम की सिफारिश करता है. इसके अलावा सी श्रीनिवासुलु शेट्टी इस पद के लिए आरक्षित उम्मीदवार की सूची में होंगे. आमतौर पर परंपरा है कि एसबीआई के चेयरमैन की नियुक्ति उस समय कार्यरत प्रबंध निदेशकों में से की जाती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...