टॉप ग्लोबल डेयरी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हुई यह भारतीय कंपनी

बिज़नेसटॉप ग्लोबल डेयरी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हुई यह भारतीय कंपनी

Date:


टॉप ग्लोबल डेयरी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हुई यह भारतीय कंपनी

नई दिल्ली: भारतीय डेयरी ब्रांड अमूल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अमूल ऐसी पहली भारतीय कंपनी बन गई है जो टॉप 20 डेयरी ग्लोबल कंपनियों की लिस्ट में शामिल हुई है. अमूल ऐसा करने वाली पहली भारतीय कंपनी है. टॉप 20 की लिस्ट में अमूल 16वें नंबर पर है. यह लिस्ट Rabobank द्वारा जारी की गई है.

अमूल गुजरात कोआपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) की डेयरी ब्रांड है. इसे डच फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के ग्लोबल टॉप 20 डेयरी कंपनियों की लिस्ट में 16वां स्थान मिला है. GCMMF का सालाना टर्नओवर 550 करोड़ डॉलर के बराबर है. बता दें कि सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश होने के बाद भी अबतक कोई भी भारत की डेयरी कंपनी इस लिस्ट में शामिल नहीं हुई थी.

इस लिस्ट में 2210 करोड़ डॉलर के टर्नओवर के साथ नेस्ले टॉप पर है. वहीं फ्रांस की कंपनी दूसरे नंबर पर है, जिसका टर्नओवर 2100 करोड़ डॉलर है. अमेरिका की डेयरी फार्मर्स आफ अमेरिका लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. यह पिछले साल लिस्ट में छठें नंबर पर थी. यानी इसने 3 पायदान की छलांग लगाई है. फ्रांस की डेनोन चौथे नंबर पर है. यह पिछले साल लिस्ट में तीसरे नंबर पर थी, जो एक पायदान इस साल नीचे खिसक गई.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...