कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए बांग्लादेश की दवा कंपनी करेगी निवेश

बिज़नेसकोरोना वैक्सीन के विकास के लिए बांग्लादेश की दवा कंपनी करेगी निवेश

Date:


कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए बांग्लादेश की दवा कंपनी करेगी निवेश

कोलकाता: बांग्लादेश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी बेग्ज‍िमको ने भारत में सीरम इंस्ट‍िट्यूट लिमिटेड (SIL) में कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए निवेश करने की घोषणा की है. हालांकि यह निवेश कितने का होगा इस बात का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन यह SIL द्वारा प्राथमिकता के आधार पर बेग्ज‍िमको फार्मा लिमिटेड (BPL) को वैक्सीन की आपूर्ति की प्रतिबद्धता पर निर्भर करेगा.

बेग्ज‍िमको ने जारी किया बयान
शुक्रवार को बेग्ज‍िमको द्वारा जारी बयान के अनुसार इस डील को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि बांग्लादेश भी दुनिया के उन पहले देशों में शामिल रहे जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर सीरम इंस्टिट्यूट से तय मात्रा में वैक्सीन मिलेगी. इस निवेश को वैक्सीन के लिए अग्र‍िम भुगतान की तरह समझा जाएगा.

सीरम इंडिया- बेग्ज‍िमको के बीच क़रार
बीपीएल के प्रमुख शयान एफ रहमान ने कहा, “हम इस बात की गारंटी देने में सक्षम हैं कि वैक्सीन के वैश्व‍िक स्तर पर पंजीकृत होने के बाद, बांग्लादेश इसका इस्तेमाल करने वाले पहले देशों में से एक होगा और यह न केवल सीरम इंडिया और बेग्ज‍िमको के बीच, बल्कि दोनों देशों के बीच रिश्तों की गहराई का प्रतीक है.”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...