बजाज फिनसर्व और रिलायंस डिजिटल दे रहे बड़ी बचत का मौका

बिज़नेसबजाज फिनसर्व और रिलायंस डिजिटल दे रहे बड़ी बचत का मौका

Date:

  • बजाज फिनसर्व और रिलायंस डिजिटल की साझेदारी से मिलेगा ग्राहकों को लाभ
  • 17 नवंबर, 2020 तक शाॅपिंग करने पर ग्राहको को मिलेंगे कई आकर्षक ऑफर

न्यूज डेस्क। त्योहारों के अवसर पर बड़ी खरीदारी करते हुए बड़ी बचत भी करना चाहते हैं तो रिलायंस स्टोर्स पर खरीदारी करते हुए बजाज फिनसर्व के बेहद आकर्षक डील्स और फाइनेंस के जरिये आप त्यौहारों की खुशियों को दोगुना कर सकते हैं। बजाज फिनसर्व ने रिलायंस डिजिटल के साथ साझेदारी कर ग्राहकों को शाॅपिंग करने पर बड़ी बचत करने का मौका दे रही है।

इस साझेदारी के अन्र्तगत 31 अक्टूबर से 17 नवंबर, 2020 के दौरान शाॅपिंग करने पर ग्राहको को कई आकर्षक ऑफर उपलब्ध होंगे। रिलायंस डिजिटल स्टोर पर नवीनतम इलेक्ट्राॅनिक्स, गैजेट्स, लैपटाॅप, घरेलू उपकरण, एक्सेसरीज, मोबाइल और लैपटाॅप उपलब्ध हैं, साथ ही बजाज फिनसर्व के बेहद आकर्षक डील्स एवं बिना किसी परेशानी के फाइनैंसिंग के विकल्पों से निश्चित तौर पर ग्राहकों को इस बार दिवाली के मौके पर अपनी सहूलियत और सुविधा के अनुसार खरीदारी करने में मदद मिलेगी।

इस बार त्यौहारों के मौसम में शाॅपिंग पर ज्यादा-से-ज्यादा लाभ उठाने के लिए, ग्राहक कई अलग-अलग तरह की ईंएमआई डील्स का विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें नो काॅस्ट ईएमआई फाइनैंसिंग और एक ईंएमआई रिफंड स्कीम से लेकर क्रेडिट कार्ड्स पर 12,500 रुपये तक के फायदे शामिल हैं। रिलायंस डिजिटल स्टोर पर शाॅपिंग करते समय ग्राहक बजाज फिनसर्व के No Cost EMI फाइनैंसिंग का विकल्प चुन सकते हैं। इस सुविधा के जरिए आपको एक कंज्यूमर लोन मिलता है, जिसकी मदद से आप अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको प्रोडक्ट की खरीद मूल्य के अलावा कोई भुगतान नहीं करना पड़ता है, और इस रकम को एक निश्चित समयावधि में बाँट दिया जाता है। इस तरीके से खरीदारी करने पर आपको अग्रिम भुगतान नहीं करना पड़ता है, साथ ही आपके लिए उत्सव की मिठास को और बढ़ाने के लिए बजाज फिनसर्व अब 5,000 रुपये तक का फायदा भी दे रहा है, जो आपके BFL मोबिक्विक वॉलेट में दिखाई देगा।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए, ग्राहकों को लोन प्राप्त करने के लिए उपयोग किए गए मोबाइल नंबर में“UTSAV” टाइप करके “8424009661” पर एक एसएमएस भेजना होगा। इसके अन्र्तगत ग्राहको को कुछ शर्ताे का पालन भी करना होगा जैसे, खरीदारी का इनवाॅइस भी इस आॅफर अवधि का होना चाहिए, यानी 31 अक्टूबर और 17 नवंबर, 2020 के बीच का होना चाहिए जिसमें दोनों तिथियां भी शामिल हैं। डीटीएच रिचार्ज और वाॅलेट कैशबैक वाउचर बीएफएल एक्सपीरिया पर 1 मार्च, 2021 तक दिखाई देंगे। रिलायंस डिजिटल डिस्काउंट कूपन को कूपन की प्राप्ति के 90 दिनों के भीतर रिडीम किया जा सकता है, जिसके लिए ग्राहक को कम-से-कम कूपन के 10 गुना मूल्य की खरीदारी करनी होगी। लगातार 3 बार ईएमआई की राशि के सफलतापूर्वक भुगतान के बाद ही वाउचर भेजा जाएगा। किसी भी क्रेडिट कार्ड पर 6,500 रुपये तक और सुपरकार्ड पर 12,500 रुपये का फायदा होगा। आप अपनी पसंद के किसी भी क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल का विकल्प चुन सकते हैं और बेहद आकर्षक फायदों का लाभ उठा सकते हैं।

अगर आपके पास पहले से ही बजाज फिनसर्व आरबीएल बैंक सुपरकार्ड है, तो आप 6,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा भी प्राप्त कर सकते हैं, और इस तरह आप कुल मिलाकर 12,500 रुपये का लाभ प्राप्त कर सकते हैं! इसकी वजह यह है कि इस कार्ड के जरिए शाॅपिंग पर आप 30,000 तक के रिवार्ड पाॅइंट्स प्राप्त कर सकते हैं, और इस तरह आपको अलग-अलग खरीदारी पर 6,000 रुपये तक का लाभ मिलता है।

चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर उपलब्ध ईएमआई रिफंड ऑफर की जांच जरूर करें
अगर इस बार त्यौहारों के दौरान आप टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, या एयर कंडीशनर जैसे उपकरणों को घर लाना चाहते हैं, तो चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर उपलब्ध ईएमआई रिफंड आॅफर की जांच जरूर करें। इसमें एलजी वाशिंग मशीन और एयर कंडीशनर सोनी एलईडी टीवी, 43” और इससे ऊपर सैमसंग के सभी एलईडी टीवी, 300 लीटर और इससे अधिक के सभी सैमसंग रेफ्रिजरेटर शामिल हैं।

इस स्कीम के तहत आपको 1 ईएमआई के रिफंड फायदा मिलता है, और ज्यादा कीमत के उपकरणों की खरीद पर यह राशि भी काफी बड़ी हो सकती है। इसके अलावा, इस बात को भी ध्यान में रखें कि आप 220-260 लीटर कैटेगरी में लीभहर रेफ्रिजरेटर पर 5 प्रतिशत के अतिरिक्त कैशबैक के साथ-साथ 290 लीटर और उससे अधिक के लीभहर रेफ्रिजरेटर पर 10 प्रतिशत कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

रिलायंस डिजिटल 1,000 रुपये के वाउचर के रूप में देगा उत्सव का तोहफा
इस सीजन में रिलायंस डिजिटल 1,000 रुपये के वाउचर के रूप में आपके लिए उत्सव का तोहफा लेकर आया है, और आप ।प्श्रव् पर चुनिंदा प्रोडक्ट्स की खरीद पर इस वाउचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिलायंस डिजिटल 1000 प्रमोशन आॅफर कूपन का लाभ उठाने के लिए, आपको केवल रिलायंस डिजिटल पर 3,000 रुपये से अधिक की खरीदारी करनी होगी। इस कूपन को 30 नवंबर, 2020 को या उससे पहले रिडीम किया जा सकता है, जिसे किसी दूसरे को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता, कैश नहीं किया जा सकता और मोलभाव नहीं किया जा सकता है।

त्यौहारों का मौसम आ चुका है और आपके लिए इतने शानदार ऑफर उपलब्ध हैं, ऐसे में अपनी शाॅपिंग पर अधिकतम लाभ उठाएँ। रिलायंस डिजिटल स्टोर्स पर बिना किसी परेशानी के नो काॅस्ट ईएमआई फाइनैंसिंग का लाभ उठाने के लिए, आप बस उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन करें या 7517-000-000 पर मिस्ड काॅल दें। इसके बाद आप अपनी प्री-अप्रूव्ड लिमिट को देख पाएंगे और आसान ईएमआई पर खरीदारी का आनंद ले सकेंगे।

अगर आप एक नए ग्राहक हैं, तो बिना किसी कागजी कार्रवाई के नो काॅस्ट ईएमआई फाइनैंसिंग सुविधा का लाभ उठाएँ। इसके लिए आपको सिर्फ एक ई-मैंडेट सबमिट करना है, और अपना ब्ज्ञल्ब् प्रदान करना है, जिसके बाद भेजे गए ओटीपी की मदद से एग्रीमेंट को पूरा करें और फिर बजाज फिनसर्व के साथ शाॅपिंग और सेविंग की शुरुआत करें!

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related