- नेटिजेन्स को भावुक कर गया यह वीडियो
- 4.6 मिलियन लोग इस वीडियो को देख चुके हैं
इंटरनेट जहां हमारी जिंदगी को भयावह बना रहा है. वहीं कभी-कभी यह सकून देने वाला भी होता है. इन दिनों एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी.दरअसल, बच्चा सुन नहीं सकता है. जैसे ही मां ने कान में मशीन लगाकर हेलो बोला तो बच्चे ने बहुत ही क्यूट एक्सप्रेशन्स दिए. इंटरनेट पर आज इस वीडियो को सबसे खूबसूरत बताया जा रहा है. इस वीडियो को बच्चे की मां ने अपने ट्विटर हैंडिल @lil_lopeep पर शेयर किया है.जिसे देखकर नेटिजेन्स भावुक हो रहे हैं.
क्या है वीडियो में?
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे बेबी को आज कान की मशीन लगी. उसके चेहरे को देखिए.’ वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा मां की आवाज सुनकर कितने क्यूट एक्सप्रेशन्स देते दिख रहा है.बच्चे का नाम मेसन बताया जा रहा है. वीडियो शुरू होता है मेसन से, वो किसी की गोद में बैठा रहता है.
उसके कान में एक कान की मशीन लगी होती है. कुछ सेकंड बाद जैसे ही मेसन की मां हाय कहती है. वो इधर-उधर देखना बंद कर देता है और मां की आवाज को गौर से सुनने लगता है. वो फिर मुस्कुराता है और हाय शब्द का उच्चारण करता है.बच्चे के चेहरे पर उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है जब उसे पता चलता है कि वह अब अपनी आवाज सुन सकता है.
वह पूरे वीडियो में मुस्कुराता है. आखिर में जब उससे पूछा जाता है कि कैसा लग रहा है तो वो चीख मारने लगता है. इस वीडियो को 16 सितंबर को शेयर किया गया था, जिसके अब तक 4.6 मिलियन व्यूज हो चुके हैं साथ ही 4 लाख से ज्यादा लाइक्स और 94 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.

