47 हजारी होने को बेताब शेयर बाजार

बिज़नेस47 हजारी होने को बेताब शेयर बाजार

Date:


47 हजारी होने को बेताब शेयर बाजार

मुंबई: कोरोना वायरस के वैक्सीन के जल्द ही भारत में आने और घरेलू अर्थव्यवस्था में आ रही तेजी के बल पर घरेलू शेयर बाजार में लगातार सातवें सप्ताह तेजी का रूख बना रहा है और इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 47 हजारी होने को बेताव दिखा। अगले सप्ताह भी शेयर बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद जतायी जा रही है।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगातार सतावें सप्ताह तेजी में रहा। समीक्षाधीन अवधि में सेंसेक्स 1.87 प्रतिशत अर्थात 861.68 अंकों की बढ़त के साथ 47 हजार अंक की ओर लपकते हुये 46960.69 अंक पर टिका। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टीी 1.83 प्रतिशत अर्थात 246.70 अंकों की बढ़त के साथ 13670.55 अंक पर रहा।

बीते सप्ताह दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर बना रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.60 प्रतिशत अर्थात 179.86 अंकों की बढ़त के साथ 17801.18 अंक पर और स्मॉलकैप 1.23 प्रतिशत अर्थात 216.52 अंकों की तेजी के साथ 17769.10 अंक पर रहा।

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कोरोना के वैक्सीन का उपयोग शुरू होने से दुनियाभर के बाजारों में समारात्मकता देखी जा रही है। घरेलू स्तर पर भी सरकार वैक्सीन की आपूर्ति के साथ ही लोगों को लगाने की व्यवस्था कर रही है। इसके अतिरिक्त घरेलू स्तर पर लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है जिससे भी बाजार को बल मिला है।

उनका कहना है कि अगले सप्ताह भी बाजार में तेजी बन रह सकती है क्योंकि अभी वैश्विक स्तर पर कहीं भी किसी तरह के उठापटक की संभावना नहीं दिख रही है। दुनिया भर की नजरें काेरोना वैक्सीन पर टिकी हुयी है। इसी के आधार पर बाजार का रूख भी तय हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते सप्ताह घरेलू बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक लिवाली बने रहे हैं और आगे भी अभी इसके लिवाल बने रहने की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...