साल के अंतिम दिन घरेलू शेयर बाज़ारों में रही सुस्ती

बिज़नेससाल के अंतिम दिन घरेलू शेयर बाज़ारों में रही सुस्ती

Date:


साल के अंतिम दिन घरेलू शेयर बाज़ारों में रही सुस्ती

साल के अंतिम दिन शेयर बाजार ने अपना नया रिकॉर्ड बनाया. आज के कारोबार में निफ्टी पहली बार 14000 के पार निकल गया. वहीं सेंसेक्स ने भी 47850 का स्तर पार किया. शेयर बाजार की शुरूआत दायरे में हुई थी, लेकिन बाद में खरीददारी बढ़ गई. वहीं कारोबार के अंत में फ्लैट क्लोजिंग रही. आज के कारोबार में फार्मा और रियल्टी शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला. जबकि बैंक शेयरों ने बाजार पर दबाव बढ़ाया. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स 5 अंकों की तेजी के साथ 47,751 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी बिना किसी बदलाव के 11982 के स्तर पर बंद हुआ. HDFC और सनफार्मा आज के टॉप गेनर्स रहे हैं. जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट और टीसीएस आज के टॉप लूजर्स रहे हैं. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो बुधवार को प्रमुख अमेरिकी बाजारों में तेजी रही. डाउ जोंस नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ. वहीं आज एशियाई बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड रहा है.

आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 11 शेयरों में तेजी रही है, 19 लाल निशान में बंद हुए हैं. टॉप गेनर्स में HDFC, सनफार्मा, ICICI बैंक, एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज, इंफोसिस और टाइटन कंपनी शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर्स में अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, एयरटेल, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं.

आज के कारोबार में निफ्टी के प्रमुख 11 इंडेक्स में 6 हरे निशान में बंद हुए हैं. रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है तो बैंक इंडेक्स में करीब आधे फीसदी की गिरावट रही है. मेटल और फार्मा इंडेक्स आधे फीसदी से ज्यादा मजबूत हुए हैं. आटो और फाइनेंशियल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए तो एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...