PNB घोटाला: नीरव मोदी की बहन और जीजा सरकारी गवाह बने

बिज़नेसPNB घोटाला: नीरव मोदी की बहन और जीजा सरकारी गवाह बने

Date:


PNB घोटाला: नीरव मोदी की बहन और जीजा सरकारी गवाह बने

नई दिल्ली: पंजाब नैशनल बैंक घोटाला मामले में भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी और उनके पति मयंक मेहता सरकारी गवाह बन गए हैं। मामले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने यह जानकारी दी है। एजेंसी ने एक बयान में बताया कि पूर्वी मोदी और उनके पति मयंक मेहता बैंक धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी की 579 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने में मदद की। इनमें न्यूयॉर्क में दो फ्लैट, लंदन और मुंबई में 1-1 फ्लैट, दो स्विस बैंक खाते और मुंबई में एक खाता शामिल है।

इससे पहले एक विशेष अदालत ने नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी को सरकारी गवाह यानी अभियोजन पक्ष का गवाह बनाने की अनुमति दे दी थी। मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत मामलों को देखने वाले विशेष न्यायाधीश वी सी बर्डे ने सोमवार को सरकारी गवाह बनने को लेकर पूर्वी के आवेदन को स्वीकार कर लिया। आदेश मंगलवार को उपलब्ध कराया गया। अदालत ने कहा कि मामले में माफी मांगने के बाद आरोपी अब सरकारी गवाह होगी। बेल्जियम की नागरिक पूर्वी ईडी द्वारा दर्ज मामले में आरोपी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...