एलन मस्क बने दुनिया के सबसे बड़े धनपति

बिज़नेसएलन मस्क बने दुनिया के सबसे बड़े धनपति

Date:


एलन मस्क बने दुनिया के सबसे बड़े धनपति

नई दिल्ली: टेस्ला इंक और स्पेस एक्स जैसी बड़ी कंपनियों के पीछे मौजूद कारोबारी एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. उन्होंने अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कार बनाने वाले कंपनी के मालिक के शेयर की कीमत में गुरुवार को 4.8 फीसदी का इजाफा हुआ, जिसकी मदद से उन्होंने अमेजन डॉट कॉम इंक के फाउंडर जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है.

दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुए इंजीनियर मस्क की नेट वर्थ गुरुवार को 188.5 अरब डॉलर हो गई, जो बेजोस से 1.5 अरब डॉलर ज्यादा है. बेजोस इस पायदान पर अक्टूबर 2017 से बने हुए थे. स्पेस एक्सपलोरेशन टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन या स्पेस एक्स के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर मस्क बेजोस के प्राइवेट स्पेस के क्षेत्र में भी प्रतिद्वंद्वी हैं. बेजोस ब्लू ऑरिजिन LLC के मालिक हैं.

मस्क के पिछले 12 महीने शानदार रहे हैं. पिछले साल उनकी नेट वर्थ में 150 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जो इतिहास में सबसे तेजी से दौलत बढ़ना है. इस बढ़ोतरी के पीछे टेस्ला के शेयर की कीमत में अप्रत्याशित इजाफा है जो लगातार मुनाफे के कारण पिछले साल 743 फीसदी बढ़ी.

बुधवार को टेस्ला के शेयर की कीमत में आया उछाल वैल्युएशन को दूसरी ऑटो कंपनियों से कहीं आगे ले जाता है. टेस्ला ने पिछले साल केवल 5 लाख कारों का उत्पादन किया, जो फोर्ड मोटर कंपनी के आउटपुट का एक हिस्सा है. कंपनी की आगे भी मुनाफा कमाने की उम्मीद है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...