आजकल के समाये में लोगों की एकाग्रता शक्ति कम हो गयी है जिसकी वजह से लोग भूलने की बीमारियों का शिकार भी हो जाते है| अगर आप अपनी एकाग्रता शक्ति को बढ़ाना चाहते है और तनाव से भी दूर रहना चाहते है तो रोजाना नियमित रूप से बालासन योग करे इसे करने से दिमाग से जुड़ी सब परेशानियों से जल्दी ही छुटकारा मिलता है। दिमाग तीव्र होता है और मानसिक तनाव जैसी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। आज हम आपको बालासन करने का तरीका बातएंगे जो की आपके दिमाग तेज करने में और तनाव दूर करने में मदद करेगा अगर आप नियमित रूप से करते है’तो|
बालासन करने की विधि

बालासन बेहद लाभकारी है इसे दिमाग और मन शांत रहता है और साथ ही हमारा नर्वस सिस्टम सही से काम करता है| तो बालासन करने के लिए पहले व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने सिर को जमीन पर स्पर्श कराएं। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी छाती से अपने जांघों पर दबाव डालें।
बालासन करने के लाभ

- इस आसन को करने से नर्वस सिस्टम शांत रहता है।
- इसे आपको कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
- बालासन पीठ के दर्द में भी लाभकारी होता है
- तनाव दूर करने में भी बालासन काफी मदद करता है
- बालासन रोजाना करने से रात को मीठी नींद आती है
बालासन करते वक़्त सावधानियां:
अगर आपके घुटनों में परेशानी है तो इस आसन का अभ्यास न करें। और दस्त से परेशान व्यक्ति भी इस आसन को न करें।

