पेट्रोल के दाम ने लगाई सेंचुरी

बिज़नेसपेट्रोल के दाम ने लगाई सेंचुरी

Date:


पेट्रोल के दाम ने लगाई सेंचुरी

राजस्थान के श्रीगंगानगर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100.51 रुपये प्रति लीटर पहुंची

जयपुर: पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम आदमी की जेब को सीधे प्रभावित करती है, इसलिए ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी आम आदमी के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी के पसीने छुड़ा दिए। ईंधन की बेलगाम दरों ने आम आदमी के बजट को पंगु बना दिया है। पहली बार देश के अंदर पेट्रोल की कीमत 100 के आंकड़े को पार कर गई है।

चार मेट्रो शहरों को छोड़कर देश के सभी हिस्सों में दरें बढ़ गई हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल सबसे महंगा है। आईओसी की वेबसाइट के अनुसार यहां सामान्य पेट्रोल की कीमत 97.76 रुपये प्रति लीटर है। अतिरिक्त प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100.51 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 93.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 85.29 रुपये प्रति लीटर है। श्रीगंगानगर में डीजल की कीमत 89.46 रुपये प्रति लीटर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...