क्या आप हाथों-पैरों को शेव करती हैं ? तो जान लें कुछ जरूरी स्किन केयर टिप्‍स

लाइफस्टाइलक्या आप हाथों-पैरों को शेव करती हैं ? तो जान लें कुछ...

Date:


क्या आप हाथों-पैरों को शेव करती हैं ? तो जान लें कुछ जरूरी स्किन केयर टिप्‍स

हम समझ सकते हैं कि इन दिनों आप पार्लर नहीं जा पा रहीं। इनसे छुटकारा पाने का सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका है शेविंग। पर शेविंग जहां आसान हैं, वहीं इससे हाथ और पैरों की नाजुक त्‍वचा को भी नुकसान पहुंचता है। तो अगर आप हाथ और पैर शे‍व करती हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ स्किन केयर टिप्‍स….

क्या आप हाथों-पैरों को शेव करती हैं ? तो जान लें कुछ जरूरी स्किन केयर टिप्‍स
  • जब बात आती है शेविंग की, तो गर्म पानी बेहतर होता है। गर्म पानी त्वचा के रोमछिद्र खोल देता है जिससे साफ शेव होता है। ठंडे पानी से पोर्स बन्द हो जाते हैं जिससे शेव ठीक से नहीं हो पाता और महीन बाल रह जाते हैं।
  • शेव करने से पहले स्किन को स्क्रब करें। इसके लिए बाजार के स्क्रब के बजाय बेसन या कॉफी जैसे घरेलू स्क्रब इस्तेमाल करें। स्क्रबिंग करने से त्वचा की मृत कोशिका हट जाती हैं, पोर्स से गन्दगी निकल जाती है और शेव करने में आसानी होती है। साथ ही एक्सफोलिएट करने से इनग्रोन हेयर की समस्या नहीं आती।
  • शेविंग फोम या क्रीम बहुत जरूरी होती है। शेव करने से पहले त्वचा पर शेविंग क्रीम की मोटी परत लगाएं। इससे कटने की सम्भावना कम होती है और त्वचा रूखी नहीं होती। अगर आपके पास शेविंग क्रीम नहीं है तो हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह स्किन को मॉइस्चराइज करेगा और शेव भी ज्यादा स्मूथ होगा।
  • शेविंग के बाद स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। यह स्किन को नमी देगा और शेविंग से होने वाली जलन को शांत करेगा। सेंसिटिव स्किन है तब तो आपको खास ध्यान रखना चाहिए। मॉइस्चराइजर की जगह नारियल तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • कोई भी अल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट जैसे डियोड्रेंट, परफ्यूम या लोशन शेव करने के बाद न लगाएं। यह जलन पैदा करेगा और स्किन को डैमेज करेगा।
  • अगर शेविंग के बाद आपको कुछ बाल बचे नजर आते हैं, तो उन्हें उसी दिन शेव करने न बैठें। यह स्किन को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही इससे कटने की सम्भावना बढ़ जाती है। अगर दोबारा शेव करना है, तो कम से कम 2 से 3 दिन बाद ही करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...