नई दिल्ली: SMS और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए यूजर्स को जरूरी OTP मिलने में परेशानी को देखते हुए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपने नए SMS रेगुलेशन को लागू करने पर 7 दिनों के लिए रोक लगा दी है। ट्राई ने यह फैसला नए नियमों के कारण OTP और SMS आने में दिक्कत होने की शिकयत मिलने के बाद किया है। TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को नया फ्रेमवर्क अपनाने के लिए और 7 दिन का समय दिया है। SMS Scrubbing का यह नियम संदिग्ध कमर्शियल SMS पर रोक लगाने कि लिए लाई है जिसके झांसे में यूजर आ जाते थे और फाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार हो जाते थे।
दरअसल SMS सर्विस में डिसरप्शन की वजह से बैंकों, ईकॉमर्स और दूसरी कंपनियों का SMS आने में काफी देर हो रही थी। यह दिक्कत किसी एक नेटवर्क या ऐप की नहीं बल्कि हर जगह थी। CoWIN रजिस्ट्रेशन OTP, डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन के लिए बैंक OTP और यहां तक कि सिस्टम बेस्ड टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन OTP आने में भी काफी देर हो रही थी। SMS से जुड़े नए रेगुलेशन इसलिए लागू किए गए हैं ताकि SMS के जरिए होने वाले फ्रॉड को रोका जा सके। लेकिन नए SMS रेगुलेशन को लागू करने के साथ ही कई दिक्कतें आने लगीं। इसलिए TRAI ने 7 दिनों के लिए नए नियम से सस्पेंड कर दिया है।
हर एसएमएस कंटेंट को भेजने से पहले उसकी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को स्क्रबिंग कहते हैं. इसके लागू होने के बाद टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने बिना वेरिफिकेशन वाले एसएमएस मैसेज को ब्लॉक कर दिया था. हालांकि, इसके लागू होने के बाद कई पेमेंट सर्विस के लिए ओटीपी भेजने की प्रक्रिया में रूकावट आ गई. बैंकों को ग्राहकों से ढ़ेरों शिकायतें मिलने लगी कि उन्हें पैसे ट्रांसफर करने के लिए ओटीपी नहीं मिला. इससे देश भर के ग्राहकों पर असर हुआ.

