जाने महाराष्ट्र के मिनी महाबलेश्वर “दोपाली” के बारे में

ट्रेवलजाने महाराष्ट्र के मिनी महाबलेश्वर “दोपाली” के बारे में

Date:


जाने महाराष्ट्र के मिनी महाबलेश्वर “दोपाली” के बारे में

महाराष्ट्र का मिनी महाबलेश्वर कहा जाने वाले दोपाली  एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जहां पर पूरे साल मौसम ठंडा रहता है। यहां पर कई किले, गुफाएं और मंदिर भी हैं। अगर आप किसी हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने के लिए प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह जगह बहुत अच्छी हो सकती है। तो आइए चलिए जानतें हैं यहां के बारे में…

  • यहां पर बप्पा का एक प्रसिद्ध मंदिर है जिसे कादीवार्चा गणपति कहा जाता है। ये मंदिर दोपाली के अंजारले गांव में बना हुआ है। इस मंदिर में दायीं ओर सूंड के गणेश जी विराजते हैं। यह मंदिर खड़ी चट्टान पर बना है। यहां पर पहुंचने के लिए पत्थर की सीढ़ियां बनी हुई हैं। ये मंदिर काफी विशाल और प्राचीन है। यहां से आप नारियल के घने बागानों की खूबसूरती, सुवर्नदुर्ग किला और अरब सागर के नजारे का लुफ्त उठा सकते हैं।
  • यहां पर एक गर्म पानी का कुंड/झरना बहता है। जहां पर लोग स्नान करते हैं, पुरुषों और महिलाओं के स्नान के लिए अलग-अलग स्थान भी बनाए गए हैं। यहां पर बहनेवाले पानी में गंधक की महक आती है। इसलिए कहा जाता है कि यहां पर नहाने से कई चर्म रोग ठीक हो जाते हैं। यहां पर पास में ही पहाड़ी पर शिव मंदिर बना हुआ है। यहां के भौगोलिक क्षेत्र की खूबसूरती देखते ही बनती है।
  • दापोली-दाभोल रोड पर पनहालेकाजी जगह है जहां पर खूबसूरत गुफाएं हैं आपको यहां जरुर जाना चाहिए। यहां पर गुफाओं के साथ आस-पास देखने लायक कई मूर्तियां बनी हुआ है। यहां पर आप जंगल नदी और वन्य प्राणियों को भी देख सकते हैं। यहां का दृश्य मन को मोह लेने वाला है।
  • यहां पर हरनाई में कनकदुर्ग और सुवर्णदुर्ग नामक दो किले हैं। यह जगह दोपाली से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर पड़ती है। यहां पर सबसे पुराना लाइट हाउस हरनाई लैंप पोस्ट है, जहां से खड़े होकर बीच और समुद्र में जहाजों का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...