टॉप 10 में 8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.38 लाख करोड़ से ज्यादा गिरा

बिज़नेसटॉप 10 में 8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.38 लाख करोड़ से...

Date:


टॉप 10 में 8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.38 लाख करोड़ से ज्यादा गिरा

10 सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियों में से आठ का मार्केट वैल्युएशन पिछले हफ्ते 1,38,976.88 करोड़ रुपये गिर गया है. इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक को सबसे बड़ा झटका लगा है. पिछले हफ्ते के दौरान, बीएसई बेंचमार्क में 933.84 प्वॉइंट्स या 1.83 फीसदी की गिरावट आई है.

टॉप 10 कंपनियों में से, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड हफ्ते को अपने मार्केट वैल्युएशन में मुनाफे के साथ खत्म करने में सफल रही हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 35,976.08 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 13,19,808.41 करोड़ रुपये हो गया है. HDFC बैंक का वैल्युएशन 30,061.52 करोड़ रुपये गिरकर 8,25,024.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. और कोटक महिंद्रा बैंक में 20,787.22 करोड़ की गिरावट आई, और यह 3,62,953.84 करोड़ रुपये हो गया है.

ICICI बैंक का वैल्युएशन 18,172.67 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,05,561.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. और इंफोसिस का 12,460.17 करोड़ रुपये घटकर 5,73,104.03 करोड़ रुपये पर आ गया. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का वैल्युएशन 9,013.86 करोड़ रुपये कम होकर 3,31,192.33 करोड़ हो गया. और HDFC 6,313.77 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,56,678.43 करोड़ रुपये हो गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...