आज हम आपको कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस मौसम के प्राक्रतिक नजारा आपको भी खुश कर देता है।
उदयपुर, राजस्थान:

उदयपुर, उत्तरी भारत का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल माना जाता है। इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है।
मुन्नार, केरल:

केरल की सुंदरता देखते ही बनती है और इसी के साथ इसके आसपास के इलाकों के नजारे भी दिल को खुश करने के लिए काफी होते हैं। चारों तरफ फैली हरियाली आंखों को सुकून देने के साथ मन को ताजगी से भी भर देती है।
मालशेज घाट, महाराष्ट्र:

मालशेज घाट महाराष्ट्र के पुणे जिले के पश्चिमी घाटों की श्रेणी में स्थित एक प्रसिद्ध घाट है। यह स्थान अपनी अनगिनत झीलों, चट्टानी पर्वतों के लिए जाना जाता है।
कोडाइकनाल, तमिलनाडु:

तमिलनाडु के दिनदीगुल की खूबसूरत पहाड़ियों में बसा कोडाइकनाल यहां का एक मनमोहक पर्वतीय स्थल है। चारों तरफ फैली हरियाली और सुंदर नजारे मानसून में और सुहावने हो जाते हैं।

