आज हम आपको भारत के कुछ खूबसूरत गांवों के बारे में बताने वाले है. भारत के ये गांव किसी जन्नत से कम नहीं हैं, तो चलिए जानते हैं भारत के 3 खूबसूरत गांवों के बारे में.
स्मित:

स्मित गांव मेघालय की राजधानी शिलांग से तकरीबन 11 किमी दूर पहाड़ों पर बसा है. यह गांव कुदरत की खूबसूरत चादर ओढ़े हुए दिखाई देता है. स्मित के लोग सब्जी और मसाले की खेती करते हैं.
मावलिनॉन्ग, मेघालय:

मावलिनॉन्ग शिलॉन्ग से तकरीबन 90 किमी दूरी पर बसा छोटा सा गांव है. इस गांव को एशिया के सबसे साफ गांव का दर्जा भी दिया जा चुका है. यहां पर एशिया का सबसे मशहूर रूट ब्रिज शामिल है.
खोनोमा:

खोनोमा गांव कोहिमा से 20 किमी की दूरी पर बसा हुआ है. यहां की हरी- भरी वादियां आकर्षित करने का कार्य करती हैं. आपको बता दें खोनोमा को एशिया का सबसे पहला हरा- भरा गांव कहा जाता है. इस गांव में 100 से अधिक प्रजातियों के वन्य प्राणी और जीव- जंतु पाए जाते हैं.

