Shocking incident: दो लड़कियों को हुआ एक युवक से प्यार,दोनों की मांग में प्रेमी ने भरा सिंदूर

उत्तर प्रदेशShocking incident: दो लड़कियों को हुआ एक युवक से प्यार,दोनों की मांग...

Date:

नई दिल्ली। झारखंड के लोहरदगा के गांव में एक युवक ने अपनी दो प्रेमिकाओं की मांग में सिंदूर भरा। दोनों ने ही एक साथ युवक को अपना पति स्वीकार किया। युवक और दोनों लड़किया पंचायत में एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। हालांकि परिजनों ने इस रिश्ते पर ऐतराज किया। लेकिन बाद में वो भी राजी हो गए। 

Read also: Summit Building Lucknow : उफ! इस नाइट क्लब के सामने रहने वाले कैसे गुजारें रात,घर से बाहर युवतियों का निकलना भी मुश्किल

मामला झारखंड के जिला लोहरदगा का है। जहां पर इस अनोखी शादी के काफी चर्चे हैं। ब्लाक भंडरा के बंडागांई के संदीप उरांव नामक युवक ने अपनी दो प्रेमिकाओं के साथ शादी कर ली। संदीप का दोनों युवतियों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक युवती से वह तीन साल से प्रेम कर रहा था तो दूसरी संदीप से एक साल से प्रेम कर रही थी। इतना ही नहीं पहली प्रेमिका से एक बच्चा भी है। संदीप ने पंचायत में दोनों की मांग में सिंदूर भरा और अब वह दोनों के साथ रह रहा है। बंडागांई में ग्रामीणों ने सामाजिक बैठक कर दोनों युवतियों के साथ युवक संदीप की शादी करा दी। संदीप पिछले तीन साल से गडरपो पंचायत के गांव धनामुन्जी की कुसुम लकड़ा के साथ लिव-इन रिलेशन में था। इसी बीच वहीं दूसरी प्रेमिका स्वाति भी उसको दिल दे बैठी। स्वाति पतरातू महतो निवासी है। स्वाति साथ संदीप का प्रेम ईंट भट्ठा में मजदूरी के दौरान हुआ था।

Read also: पाकिस्तान के के नौकोट में 2 युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सड़क पर कराई परेड

दोनों युवतियों के साथ प्रेम प्रसंग में रहने के चलते विवाद भी हुआ। मामला शांत नहीं हुआ तो दोनों से शादी करने का प्रस्ताव रखा। दोनों लड़कियां इसके लिए राजी हो गईं। संदीप और युवतियों के परिजनों ने इसके लिए सहमति देने से मना कर दिया। यह बात पंचायत पहुंची तो तीनों के परिजनों को मौके पर बुलाया गया। परिवार व गांववालों ने तीनों की जिद के आगे झुकते हुए शादी पर मुहर लगा दी।
जिसके बाद संदीप ने पंचायत में दोनों प्रेमिकाओं की मांग में सिंदूर भर दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related