प्रकृति की गोद में जाना चाहते है तो जरूर जाएं रानीखेत

ट्रेवलप्रकृति की गोद में जाना चाहते है तो जरूर जाएं रानीखेत

Date:


प्रकृति की गोद में जाना चाहते है तो जरूर जाएं रानीखेत

रानीखेत उत्तराखंड का एक प्रमुख हिल स्टेशन है, यहां कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, जिसमें हरे-भरे जंगल, हिमालयी पहाड़ियां, पर्वतीय चढ़ाई, गोल्फ कोर्स, ट्रैकिंग रेंज और मंदिर आदि शामिल हैं। और अगर आप प्रकृति का अनुपम सौंदर्य भी देखना चाहते हैं, तो आपको रानीखेत एक बार जरूर जाना चाहिए।

प्रकृति की गोद में जाना चाहते है तो जरूर जाएं रानीखेत
Image by A. Kumar from Pixabay 

मजखाली 

यह उत्तराखंड का एक गांव है, जो अल्मोड़ा-रानीखेत रोड पर रानीखेत से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता मन मोह लेती है। इस गांव से बागेश्वर में स्थित त्रिशूल चोटी के खूबसूरत दृश्य आसानी से देखे जा सकते हैं। 

झूला देवी मंदिर 

रानीखेत से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर प्राचीन झूला देवी मंदिर स्थित है, जिसका निर्माण लगभग आठ शताब्दी पहले किया गया था। हालांकि वर्तमान में जो मंदिर परिसर मौजूद है, उसका पुनर्निमाण वर्ष 1935 में किया गया था। 

गोल्फ कोर्स 

यह रानीखेत के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 1830 मीटर पर स्थित यह गोल्फ कोर्स पूरे एशिया में प्रसिद्ध है। यहां से आप हिमालय पर्वतमाला के खूबसूरत दृश्यों को देख सकते हैं, जिसे देखने के बाद मन करता है कि बस उसे देखते ही रहें। 

हैडाखान मंदिर  

रानीखेत का यह एक प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थान है। सफेद संगमरमर से निर्मित यह भव्य मंदिर रानीखेत से करीब 4-5 किलोमीटर की दूरी पर हिमालय की खूबसूरत वादियों में एक पहाड़ी पर स्थित है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...