बढ़ते कोरोना केसेज के चलते निवेशकों के मन में घबराहट बनी हुई है और इस सप्ताह के आखिरी दिन बाजार में गिरावट रही. BSE Sensex 983.58 अंकों की गिरावट के साथ 48,782.36 पर बंद हुआ. बीएसई पर लिस्टेड 30 स्टॉक्स में सिर्फ चार हरे सिग्नल में बंद हुए और शेष स्टॉक्स में गिरावट रही. बीएसई पर बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट रही. वहीं Nifty 50 की बात करें तो 263.80 अंकों की गिरावट के साथ यह 14,631.10 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में निफ्टी आज 14,855.45 की ऊंचाई तक गया था लेकिन अपनी तेजी संभाल न सका और गिरावट के साथ बंद हुआ.
बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स की बात करें तो 30 शेयरों में सिर्फ चार ओएनजीसी, सनफॉर्मा, डॉ रेड्डी और बजाज ऑटो तेजी के साथ बंद हुए. 4.32 फीसदी की तेजी के साथ ONGC 108.55 पर बंद हुआ. SUNPHARMA 1.57 फीसदी की तेजी से साथ 654.70, डॉ रेड्डी 1.23 फीसदी की तेजी के साथ 5164.30 और बजाज ऑटो 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 3841.00 पर बंद हुआ. बीएसई पर सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग स्टॉक्स में रही. सबसे अधिक गिरावट एचडीएफसी में रही और यह 4.38 फीसदी की गिरावट के साथ 2420.15 पर बंद हुआ.
Nifty पर आज सबसे अधिक तेजी ओएनजीसी में रही और यह 3.99 फीसदी की तेजी के साथ 108.2 पर बंद हुआ. इसके बाद कोल इंडिया 3.87 फीसदी की तेजी के साथ 133 और ग्रासिम 3.73 फीसदी की तेजी के साथ 1401.10 पर बंद हुआ. सबसे अधिक गिरावट एचडीएफसी में रही और इसके शेयर 4.16 फीसदी की गिरावट के साथ 2433.25 पर बंद हुए.

