RIL शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स एक फीसदी लुढ़का

बिज़नेसRIL शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स एक फीसदी लुढ़का

Date:


RIL शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स एक फीसदी लुढ़का

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ ही बैंकिंग, वित्त और स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बीएसई के सेंसेक्स में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई।

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी रही, लेकिन दोपहर बाद बिकवाली तेज हो गई। इससे सेंसेक्स 465.01 अंक यानी 0.95 प्रतिशत लुढ़ककर 23 अप्रैल के बाद के निचले स्तर 48,253.51 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 137.65 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 14,496.50 अंक पर बंद हुआ। यह इसका भी 26 अप्रैल के बाद का निचला स्तर है।

सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों में गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.18 प्रतिशत और डॉ. रेड्डीज लैब का 2.26 प्रतिशत टूट गया। सनफार्मा में 1.99 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 1.74 प्रतिशत, एचडीएफसी में 1.73 प्रतिशत, इंफोसिस में 1.65 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.61 प्रतिशत की गिरावट रही। भारती एयरटेल, टाइटन, मारुति सुजुकी और पा​वरग्रिड के शेयर भी एक से डेढ़ फीसदी के बीच टूटे।

ओएनजीसी में 1.86 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व में 1.12 प्रतिशत की तेजी रही। मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली कम हुई। बीएसई का मिडकैप 0.50 प्रतिशत लुढ़ककर 20,220.07 अंक पर और स्मॉलकैप 0.57 अंक फिसलकर 21,885.69 अंक पर आ गया। स्वास्थ्य, दूरसंचार, उर्जा और आटो समूहों पर अधिक दबाव रहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...