अगर आप भी हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं, और जगह को लेकर काफी कंफ्यूज हैं। तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आप अपने हनीमून पीरियड को एंजॉय कर सकते हैं।
लद्दाख

अगर आप हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए लद्दाख काफी अच्छी जगह हो सकती है। यहां आप हिमालय की सुंदरता को बेहद करीब से देख सकते हैं।
शिमला-मनाली

आप शिमला में हनीमून के लिए जा सकते हैं। शिमला में मॉल रोड, कुफरी, नारकंडा जैसी जगहों पर आप अपने पार्टनर संग काफी मस्ती कर सकते हैं। इसके अलावा आप मनाली भी जा सकते हैं। मनाली में आप बर्फबारी, कैंपिंग, पैराग्लाइडिंग समेत कई अन्य एडेंवचर के मजे ले सकते हैं।
कश्मीर

कश्मीर का श्रीनगर प्राकृतिक रूप से काफी खूबसूरत है। यहां आप ऊंची-ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं, डल झील, ट्यूलिप गार्डन का आनंद ले सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
दार्जिलिंग

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में स्थित है और ये बेहद खूबसूरत जगह है। यहां की वादियां, टॉय ट्रेन और एडवेंचर में आप अपने पार्टनर संग आनंद ले सकते हैं। यहां आप बतासिया लूप, टी गार्डन, पद्मजा नायडू हिमालयन पार्क समेत हिमालयन रेलवे जा सकते हैं।

