गर्मियों में बाली जा सकते हैं घूमने, बिता सकते हैं वहां सुकून के पल

ट्रेवलगर्मियों में बाली जा सकते हैं घूमने, बिता सकते हैं वहां सुकून...

Date:


गर्मियों में बाली जा सकते हैं घूमने, बिता सकते हैं वहां सुकून के पल

गर्मियों में घूमने के लिए बाली से अच्छी दूसरी जगह शायद ही कोई और हो। तो चलिए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप यहां घूम सकते हैं।

बाली में स्थित माउंट बत्तूर एक सक्रिय ज्वालामुखी है। इसमें एक गांव और एक झील भी है।  यहां एक प्रमुख मंदिर पुरा उलन दानू बत्तूर भी है, जो आकर्षण का केंद्र है। 

अगर आप बाली गए हैं, तो आपका उबुद जाना तो बनता ही है। ये जगह प्राकृतिक सौंदर्य से भरी हुई है। यहां कई धार्मिक स्थल भी हैं, जिसमें ये पुरा, तीर्थ एम्पुल, पुरा गुनुंग कावी जैसे धार्मिक स्थल हैं। यहां आपको नाका कला संग्रहालय, पुरी लुकिसान संग्राहलय, अनुंग राय संग्रहालय, ब्लैंको पुनर्जागरण संग्रहालय भी देखने को मिल जाएंगे। 

आपके लिए नुसा आइलैंड सबसे सही जगह है। यहां आप स्कूबा डाइविंग का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां आप मशरूम बीच, सनसेच बीच, जंगट बीच और ड्रीम बीच पर जा सकते हैं।

अगर आप प्रकृति के अद्भुत नजारों के साथ-साथ धार्मिक जगहों पर भी जाना पसंद करते हैं, तो फिर आप उलूवातू मंदिर जा सकते हैं। इस मंदिर का निर्माण लगभग 10वीं सदी में हुआ था। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि ये मंदिर द्वीप की बुरी शक्तियों से बचाता है। हालांकि, इस मंदिर में केवल हिंदू उपासकों को ही प्रवेश दिया जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...