मनाली घूमने का प्लान है तो इन बातों को जरूर ध्यान में रखे

ट्रेवलमनाली घूमने का प्लान है तो इन बातों को जरूर ध्यान में...

Date:


मनाली घूमने का प्लान है तो इन बातों को जरूर ध्यान में रखे

अगर आप गर्मी के मौसम में मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये बिल्कुल सही जगह हो सकती है। और अगर आप इस जगह के बरे में ज्यादा जानते नहीं है तो हम आपको कुछ बातें बताते हैं, जो ट्रैवलिंग के समय आपके काम आ सकती है।

–हिमाचल प्रदेश की ये जगह ब्यास नदीं के किनारे पर है और ये समुद्र तल से 6725 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। अगर आप मनाली जा रहे हैं, तो ये जान लीजिए कि आप यहां जाते हुए थक जरूर जाएंगे लेकिन यहां आपको प्रकृति के कई ऐसे अनोखे नजारे देखने को मिलेंगे।

–अगर आप दिल्ली से मनाली जा रहे हैं, तो ये सफर 14 घंटे का होता है। यहां पहुंचकर आप सेंट्रल और ओल्ड मनाली घूम सकते हैं। यहां होटल भी बजट में मिल जाते हैं। 

 –यहां आपको खाने में इंडियन, तिब्बती और मैक्सिकन क्यूजीन आसानी से मिल जाएगा। वहीं, अगर  आप होटल में नहीं रहना चाहते और गांव का फील लेना चाहते हैं, तो आपके लिए गांव वशिष्ठ भी सही जगह है।

 –ट्रैवलिंग पर जाते समय अपने पास कैश लेकर चलना चाहिए, लेकिन यहां आपको कई एटीएम मिल जाएंगे। जहां से आप आसानी से कैश निकाल सकते हैं। 

–यहां कई कैफे भी हैं, जो आपको फ्री में वाई-फाई की सुविधा देते हैं। मनाली प्रकृतिक नजारों के अलावा एडवेंचर के लिए भी जाना जाता है। 

–यहां आप रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैक, पैराग्लाइडिंग और जोरबिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां आप वाटर राफटिंग भी कर सकते हैं।  यहां झील-झरने, नदियां और प्रकृति के ऐसे कई नजारे हैं, जो आपका मन मोह लगे ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...