उत्तराखंड की इन जगहों पर आप कम बजट में छुट्टियों का मज़ा ले सकते है

ट्रेवलउत्तराखंड की इन जगहों पर आप कम बजट में छुट्टियों का मज़ा...

Date:

अगर आप कुछ सुकूल के पल बिताने के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको उत्तराखंड की कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।

रानीखेत

Image Source: Google

उत्तराखंड की कई प्यारी जगहों में से एक है रानीखेत। कहा जाता है कि राजा सुधादेव ने अपनी रानी पद्मिनी के लिए यहां एक महल बनवाकर उनका दिल जीत लिया था, जिसके बाद कुमाऊं की इस रानी के नाम पर ही यहां का नाम पड़ा। आपको बता दें कि रानीखेत भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्यालय है। 

रामनगर

उत्तराखंड की इन जगहों पर आप कम बजट में छुट्टियों का मज़ा ले सकते है
Image Source: Google

उत्तराखंड के कुमांऊ क्षेत्र और नैनीताल जिले में बसा रामनगर काफी प्यारा है। यहां जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क है। इसके अलावा यहां आप गिरिजा देवी मंदिर और सीताबनी मंदिर भी जा सकते हैं। रामनगर लीची की खेती के लिए जाना जाता है। 

घंगारिया

उत्तराखंड की इन जगहों पर आप कम बजट में छुट्टियों का मज़ा ले सकते है
Image Source: Google

उत्तराखंड के चमोली जिले में घंगारिया बसा हुआ है। अगर आपको घंगारिया पहुंचना है, तो इसके लिए आपको गोविंद घाट से 13 किलोमीटर की ट्रैकिंग करनी पड़ती है और तब जाकर आप पुष्पावती और हेमगंगा नदियों के संगम पर स्थित घंगारिया पहुंच पाते हैं। यहां आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे। 

चौकोरी

उत्तराखंड की इन जगहों पर आप कम बजट में छुट्टियों का मज़ा ले सकते है
Image Source: Google

अगर आप उत्तराखंड में स्थित नैनीताल गए हैं, तो यहां से लगभग 173 किलोमटीर की दूर तय तक आप चौकोरी पहुंच सकते हैं। यहां कुदरत के कई अनोखे नजारे तो आप देख ही सकते हैं, साथ ही यहां से नंदा देवी और पंचचूली चोटियों के भव्य नजारे देखने को मिलते हैं। यहां घने जंगल हैं और साथ ही चाय के बागान भी हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related