कोरोना का खौफ: विदेशी निवेशकों ने मई में अबतक भारतीय बाजारों से निकाले 4,444 करोड़ रुपये

बिज़नेसकोरोना का खौफ: विदेशी निवेशकों ने मई में अबतक भारतीय बाजारों से...

Date:


कोरोना का खौफ: विदेशी निवेशकों ने मई में अबतक भारतीय बाजारों से निकाले 4,444 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: विदेशी निवेशकों ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर और भारतीय अर्थव्यवस्था पर उसके पड़ने वाले असर की चिंता में मई में अबतक भारतीय बाजारों से 4,444 करोड़ रुपये की निकासी की है. डिपॉजिटरी आंकड़े के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने 1 से 21 मई के दौरान शेयर बाजार से 6,370 करोड़ रुपये निकाले जबकि बॉन्ड में 1,926 करोड़ रुपये लगाए. इस तरह शुद्ध रूप से एफपीआई ने 4,444 करोड़ रुपये की निकासी की.

मार्निंग स्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक अनुसंधान-हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर और उसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता से विदेशी निवेशक बाजार से थोड़ी दूरी बनाकर चल रहे हैं और शेयर बाजार में बड़ी राशि निवेश करने से बच रहे हैं. उन्होंने कहा कि हालांकि पिछले दो हफ्ते से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्थिति में सुधार के संकेत हैं. इससे कुछ राहत मिली है और शुद्ध रूप से निकासी संख्या उल्लेखनीय रूप से घटी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related