अगर आप कभी यहां घूमने नहीं गए हैं, तो इस बार आप यहां का रूख कर सकते हैं । तो चलिए जानते हैं यहां आप कौन-कौन सी जगहों पर घूम सकते हैं।
लोहागढ़ किला

लोहागढ़ किला भरतपुर शहर में है और ये यहां का प्रमुख किला है। ये किला काफी मजबूत है, जिसकी वजह से इसका नाम मजबूत धातु लोहे के नाम पर रखा गया है। यहां आपको कई तरह के हथियार भी देखने को मिल जाएंगे। कहा जाता है कि इस किले को मुगलों और अंग्रेजों ने तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वे इसे नहीं तोड़ पाए।
डीग

डीग की भरतपुर से दूरी लगभग 32 किलोमीटर है और ये जगह अपने राजसी किलेबंदी, शानदार महलों, सुंदर बगीचों और सुंदर फव्वारों के लिए जानी जाती है। यहां कई ऐसी पुरानी चीजें देखने को मिलती हैं, जिनसे यहां के इतिहास के बारे में पता चलता है। ये जगह गोपाल झील से घिरी हुई है और कहा जाता है कि इस झील का निर्माण दुश्मनों से बचने के लिए कराया गया था।
Read also : राफेल की डील में बिचौलिये को हुआ एक मिलियन यूरो का भुगतान, ‘मीडियापार्ट’ का खुलासा
गंगा मंदिर

भरतपुर में वैसे तो कई मंदिर हैं, लेकिन गंगा मंदिर यहां का सबसे सुंदर मंदिर है और ये एक महान वास्तुशिल्प का टुकड़ा भी माना जाता है। ये मंदिर देवी गंगा को समर्पित है।
बर्ड सैंक्चुरी

भरतपुर में प्राचीन किले और मंदिरों के अलावा आप यहां के बर्ड सैंक्चुरी भी घूम सकते हैं। यहां आपको कई तरह के अलग-अलग पक्षी मिलेंगे, जिनमें लगभग 300 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां शामिल हैं।

