अगर आप भी एडवेंचर के शौक़ीन हैं और खतरनाक सड़कों पर ड्राइव करना चाहते हैं, तो इन सड़कों पर एक बार जरूर ड्राइव करें।
कोल्ली हिल
तमिलनाडु से महज 47 किलोमीटर की दूरी पर कोल्ली हिल्स है। ये हिल्स बेहद खतरनाक हैं। इस कोल्ली हिल्स पर 70 से अधिक घुमावदार मोड़ हैं, जिन पर ड्राइव करना आसान नहीं होता है। इस हिल को मौत की घाटी भी कहा जाता है।
Read also: सपा प्रमुख अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित
रोहतांग पास
रोहतांग पास का नाम अपने सुना होगा। यह मनाली से 53 किलोमीटर दूर है। इस सड़क पर कई खतनाक मोड़ हैं। यह उत्तर भारत में सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है। रोहतांग पास जून से लेकर अक्टूबर महीने तक खुला रहता है। इसके बाद बर्फ़बारी के चलते सड़क मार्ग बंद हो जाता है।

