टाटा ने बंद किये Nexon से कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स

बिज़नेसटाटा ने बंद किये Nexon से कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स

Date:


टाटा ने बंद किये Nexon से कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स

मुम्बई : टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि उसने टाटा Nexon से कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स को बंद करने का फैसला किया है. कंपनी के मुताबिक, ऐसा ग्राहकों को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के लिए किया गया है. हालांकि, ऑटो कंपनी ने यह जिक्र किया कि कुछ वेरिएंट्स को आगे जारी नहीं रखते हुए, उसने कॉम्पैक्ट SUV के दूसरे वर्जन्स में अपडेट्स को भी पेश किया है, जो पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है.

टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा है कि Tata Nexon भारत में सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है और उसका डीजल वेरिएंट बढ़ती डिमांड और विश्वसनीय फॉलोइंग के साथ बहुत लोकप्रिय है. कंपनी ने बताया कि अपने ग्राहकों के लिए विकल्पों को सरल बनाते हुए, कंपनी ने चुनिंदा वेरिएंट्स को आगे जारी नहीं रखने और अन्य में अपडेट्स को पेश करने का फैसला किया है.

Read also: देशी वैक्सीन इंपोर्टेड से भी महंगी क्यों? कांग्रेस ने टीके की कीमतों पर उठाये सवाल

कंपनी ने यह साफ किया है कि वह मॉडल के डीजल वेरिएंट्स को पूरी तरह बंद नहीं कर रही है. उसने कहा कि Nexon अब 20 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी, जिसमें ग्राहकों को अलग-अलग कीमतों पर बेहतरीन प्रोडक्ट्स मिलेंगे. इसमें आगे कहा गया है कि Nexon की रेंज में पेट्रोल के 12 वेरिएंट और डीजल के आठ वेरिएंट ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ शामिल होंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...