परफेक्ट जगह है वायनाड , एक बार अवश्य जाए

ट्रेवलपरफेक्ट जगह है वायनाड , एक बार अवश्य जाए

Date:


परफेक्ट जगह है वायनाड , एक बार अवश्य जाए

लाइफस्टाइल डेस्क: वायनाड एक नया जिला है। इससे पहले यह कन्नूर जिले के अंतर्गत आता था लेकिन 1980 में वायनाड को एक अलग जिला घोषित किया गया था और इस तरह इसकी कहानी 1980 के दशक से शुरू होती है। 

वायनाड केरल की ख़ूबसूरत जगह में से एक है लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय में यहां रहना थोड़ा खतरनाक हो सकता है। वायनाड में आप एडवेंचर और अद्भुद नज़रो के मजे ले सकते है | यहां कॉफी, चाय और मसाले के बागानों है जो की अद्भुत है और स्थानीय लोगों के लिए आय का मुख्य स्रोत है। 

वायनाड का एक बड़ा हिस्सा अन्य मसालों के साथ, कॉफी द्वारा कवर किया गया है |  हालांकि कूर्ग के पास भारत में सबसे ज्यादा कॉफी बागान हैं, लेकिन वायनाड उन्हें कड़ी टक्कर दे रहा है। 

एक और जगह जो आपको वायनाड में दिखनी चाहिए, वह है व्यथिरी। व्यथिरी वायनाड जिले का एक छोटा सा गाँव है। विथरी को रिसोर्ट टाउन भी कहा जाता है क्योंकि गांव में परिवारों और हनीमून कपल्स को ट्री हाउस देने वाले कई खूबसूरत रिसॉर्ट यहां पर हैं। यदि आप रोमांच की तलाश कर रहे हैं, तो काबिनी नदी पर जाएं, जो रिवर राफ्टिंग के लिए जाना जाता है |

Read also: उत्तराखंड में रिकाॅर्ड 151 मौत, 8517 नये कोरोना मरीज मिले 

व्यथरी में अन्य प्रसिद्ध स्थलों में एडक्कल गुफाएं हैं, जो अपने प्राकृतिक चित्रों के लिए प्रसिद्ध हैं, जो कि 3000 से 7000 वर्ष पुराने हैं | दक्षिण काशी और थिरुनेली का मंदिर, चाय, कॉफी, रबड़ और मसालों व्यथिरी में हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related