लॉकडाउन में घूमने का मन है तो देखे ये पांच ट्रेवल शोज़

ट्रेवललॉकडाउन में घूमने का मन है तो देखे ये पांच ट्रेवल शोज़

Date:


लॉकडाउन में घूमने का मन है तो देखे ये पांच ट्रेवल शोज़

लाइफस्टाइल डेस्क: लॉकडाउन की वजह से घरों में बंद बैठे है कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के ज़्यादातर देशों में लॉकडाउन है। तो इससे साफ़ है की हम गर्मियों में घूमने नहीं जा सकते | लेकिन अगर आप घरों में बैठे – बैठे बोर हो गए है और कही घूमने का मन कर रहा है तो इन ट्रेवल शोज़ को देखकर शायद आपको सुकून आए। 

1. TVF ट्रिपलिंग

टीवीएफ ट्रिपलिंग तीन भाइयों- चंदन, चंचल और चिवन की कहानी है। इस शो के दो सीज़न हैं। पहले सीज़न में ये तीन भाई राजस्थान घूमते हैं, तो दूसरे में उत्तर-पूर्वी भारत के खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलते हैं। आप इस शो को YouTube और TVF की वेबसाइट पर देख सकते है | 

2. द ट्रिप

इस शो में चार लड़कियां है जो ख़ुद की तलाश में रोड ट्रिप पर निकलती हैं। पहले सीज़न में, लीसा हेडन, मालिका दुआ, श्वेता त्रिपाठी और सपना पब्बी हैं, जो  दिल्ली से थाईलैंड की रोड ट्रिप पर जाती हैं। और दूसरे सीज़न में लीसा हेडन की जगह अमायरा दस्तूर नज़र आई थीं।  इस शो को आप Bindass.com और YouTube पर देख सकते है | 

3. फोर मोर शॉट्स प्लीज़

ये चार दोस्तों की कहानी है | इस शो के दो सीज़न हैं। पहले सीज़न में ज्यादा खास नहीं है लेकिन दूसरे सीज़न में आपको कीर्ति कुल्हारी, मानवी गागरू, बानी जे और सयानी गुप्ता के साथ इस्तानबुल की सैर कर सकते है | इस शो को आप Amazon Prime Videos पर  देख सकते है | 

4. वे बैक होम

ये शो आपको हिमाचल प्रदेश, लेह और लद्दाख के बर्फ से ढके पहाड़ों तक ले जाता है। इसके होस्ट रोहन ठाकुर, हिमायल के गांव के बारे में कई नई चीज़ें खोजते हैं | इस शो को आप YouTube पर  देख सकते है | 

Read also; कोरोना के कोप से थर्राये उत्तराखंड को मिली राहत

5. राइज़

ये एक छोटी सीरीज़ है जिसमे श्रेय यानी विक्रांत मेस्सी की बारे में है,  जो एक इंजीनियर हैं। श्रेय एक नई बाइक खरीदता है और रोड ट्रिप पर जाने की सोच लेता है। इस शो को भी आप YouTube  पर देख सकते है | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related