अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जापान में पांच की जगह चार कामकाजी दिनों का प्रस्ताव

बिज़नेसअर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जापान में पांच की जगह...

Date:


अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जापान में पांच की जगह चार कामकाजी दिनों का प्रस्ताव

नई दिल्ली; अब जापान में लोगों को पांच दिन की जगह चार दिन काम करने की इजाजत होगी. जापान की सरकार ने अपनी सालाना आर्थिक नीति गाइडलाइंस को पेश किया है. इनमें कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को पांच की जगह हफ्ते में चार दिन काम करने की इजाजत देना शामिल है. सरकार का मकसद देश में काम और जीवन जीने में संतुलन को बेहतर बनाना है. इसके तहत कर्मचारियों द्वारा दफ्तर में बिताने वाले समय को कम किया जा रहा है.

कोरोना वायरस महामारी ने जापानी कंपनियों के काम करने के तरीकों में बड़ा बदलाव लाया है. राजनेता मैनेजमेंट को इस बात के लिए सहमत करना चाहते हैं कि कम कामकाजी घंटों, रिमोट वर्किंग आदि कुछ कदम महामारी के खत्म होने के बाद भी जारी रखने चाहिए.

सरकार ने अपने कैंपेन को लेकर कहा कि चार कामकाजी दिनों के साथ कंपनियां उन समर्थ और अनुभव कर्मचारियों को अपने साथ रख पाएगी, जिन्हें बच्चों की परवरिश या वृद्ध लोगों की देखभाल के लिए नौकरी छोड़नी पड़ रही है. हफ्ते में चार काम के दिन होने से लोगों को अतिरिक्त शिक्षा हासिल करने या अपनी नौकरी के अलावा साथ में दूसरे कोई काम लेने का फायदा भी मिलेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related