लाइफस्टाइल डेस्क: महाबलेश्वर एक छोटा सा हिल स्टेशन है। कोरोना काल के बाद अगर आप प्रकृति के साथ अपना समय बिताना चाहते है तो ये हिल स्टेशन परफेक्ट जगह हो सकती हैं। यहां काफी दिलचस्प नजारे, प्राचीन मंदिर, खूबसूरत झरने और दर्शनीय स्थल हैं जो आपका मन मोह लगे ।
मेप्रो गार्डन एक सुंदर पार्क है जिसे महाबलेश्वर प्रोडक्ट्स द्वारा स्थापित किया गया है, जिसे मैप्रो भी कहा जाता है। पार्क में एक चॉकलेट फैक्ट्री, रेस्तरां, बच्चों के लिए खेलने की जगह और प्यारी नर्सरी भी है। आप यहां स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम का स्वाद ले सकते हैं।
महाबलेश्वर में वेन्ना झील पर नाव की सवारी का आनंद लें, जो शहर के बाजार के काफी करीब है। इसके चारों तरफ हरे-भरे पेड़ हैं जो आपको आनंद देंगे। रो या पैडल बोटिंग, झील के किनारे घुड़सवारी भी कुछ अच्छे विकल्प हैं।
Read also: पीएसएल में फिर खेलेंगे राशिद खान
धोबी झरने के चारों ओर हरियाली के बीच एक भव्य झरना है जो की काफी सुन्दर है। यह आपको शांति का अगल अनुभव होगा | महाबलेश्वर जाए तो यहां जरूर जाए |
महाबलेश्वर जामा मस्जिद रोड पर मोम संग्रहालय आपको दुनिया भर के प्रसिद्ध हस्तियों की 30 आदमकद मोम की मूर्तियों की एक झलक देगा। व्यक्तित्वों के बारे में जानने और अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए यह एक अच्छी जगह है।

