तीसरे दिन भी शेयर बाजार में गिरावट

बिज़नेसतीसरे दिन भी शेयर बाजार में गिरावट

Date:


तीसरे दिन भी शेयर बाजार में गिरावट

मुंबई: विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में आखिरी समय में बिकवाली बढ़ने से बीएसई का सेंसेक्स करीब 67 अंक टूटकर एक सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुआ।

लगभग पूरे दिन बढ़त में रहने के बाद सेंसेक्स आखिरकार 66.95 अंक यानी 0.13 प्रतिशत टूटकर एक सप्ताह के निचले स्तर 52,482.71 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 26.95 अंक यानी 0.17 प्रतिशत फिसलकर 15,721.50 अंक पर बंद हुआ जो 23 जून के बाद का निचला स्तर है। दोनों सूचकांक लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुये हैं।

बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में बिकवाली रही। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी ने बाजार पर सबसे अधिक दबाव बनाया। दूसरी तरफ आईटी एवं टेक क्षेत्र की कंपनियों में हुई लिवाली से बाजार की गिरावट कुछ कम रही।

मझौली कंपनियों पर कम दबाव रहा जबकि छोटी कंपनियों में निवेशकों ने पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 0.03 प्रतिशत टूटकर 22,535.95 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 0.56 प्रतिशत चढ़कर 25,232.17 अंक पर पहुँच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर 1.51 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व का 1.49 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक का 1.46 प्रतिशत, एचडीएफसी का 1.04 प्रतिशत और एनटीपीसी का 1.02 प्रतिशत लुढ़क गया। इंफोसिस में 1.19 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.14 प्रतिशत की तेजी रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...