बाबा रामदेव की कंपनी लाएगी 4300 करोड़ का FPO

बिज़नेसबाबा रामदेव की कंपनी लाएगी 4300 करोड़ का FPO

Date:


बाबा रामदेव की कंपनी लाएगी 4300 करोड़ का FPO

नई दिल्ली: बाबा रामदेव की मालिकाना हक वाली खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया ने 4300 करोड़ रुपये के फॉलोआन पब्लिक ऑफर (FPO) के लिए सेबी में ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल कर दिया है. कंपनी में कम से कम 25 फीसदी पब्लिक शेयर होल्डिंग की सेबी की अनिवार्यता के लिए यह FPO लाया जा रहा है . सेबी ने शनिवार को सेबी में अपना रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस ( (DRHP)दाखिल किया. कंपनी अपने शेयरों की बिक्री के जरिये 4300 करोड़ रुपये जुटाएगी.

प्रोस्पेक्टस के मुताबिक रुचि सोया के प्रमोटर अपनी 9 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे. सेबी की अनुमति के बाद FPO संभवत: अगले महीने में बाजार में आएगा. रुचि सोया में प्रमोटरों की हिस्सेदारी फिलहाल 98.90 फीसदी है. सेबी के लिस्टिंग नियमों के मुताबि लिस्टेड कंपनियों की कम से कम 25 फीसदी हिस्सेदारी सार्वजनिक करनी होती है. कंपनी के पास प्रमोटरों की हिस्सेदारी कम करने के लिए अभी तीन साल है. बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद ने रुचि सोया को 2019 में खरीदा था . 4350 करोड़ की दिवालिया प्रक्रिया के तहत यह स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुई थी. रुचि सोया के शेयर लिस्ट होने के बाद ही 1530 रुपये पर पहुंच गए थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...