बाइक से लेह-लद्दाख घूमने का शौक रखते हैं तो आईआरसीटीसी टूरिज्म आपके लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। जिसे आप बाइक से लेह-लद्दाख घूमने जा सकते है |
बाइक से लेह-लद्दाख घूमने वाले शौकीन लोगों के लिए आईआरसीटीसी टूरिज्म ने एक खास मौका दिया हो जिसमे 13 दिनों का बाइक टूर होगा और लगभग 36 हजार रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। हालांकि, दूसरे पैकेज की कीमत 47 हजार तक भी है।
पैकेज की जरूरी जानकारी:-
पैकेज का नाम – मनाली-लेह-श्रीनगर बाइक टूर
पैकेज के तहत जिसपा, सरचु, त्सोमोरिरी, लेह, पैंगोंग, नुब्रा, कारगिल और सोनमर्ग इलाकों को कवर किया जाएगा
पैकेज के लिए आपको प्रति व्यक्ति लगभग 36 हजार रुपये खर्च तो वहीं अधिकतम 47 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
आईआरसीटीसी के अनुसार, यात्रा 12 रात और 13 दिन की होगी
पैकेज को आसानी से आप irctctourism की वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं
पैकेज में आपको दिल्ली से मनाली तक बस से लेकर जाया जाएगा, और आगे का सफर आप बाइक से तय कर पाएंगे
Read also: ‘मन चंगा, तो कठौती में गंगा’
पैकेज का खर्च:-
सिंगल ऑक्यूपेंसी प्रति व्यक्ति के लिए 46,890 रुपये
डबल ऑक्यूपेंसी प्रति व्यक्ति के लिए 35,750 रुपये। इसमें एक बाइकर के पीछे सवार यात्री को एक कमरे में ठहराया जाएगा
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी प्रति व्यक्ति के लिए 35,490 रुपये। इसमें एक कमरे में दो बाइकर्स और एक सह यात्री को ठहराया जाएगा।

