प्रयागराज में मिले 1016 नये कोरोना संक्रमित

उत्तर प्रदेशप्रयागराज में मिले 1016 नये कोरोना संक्रमित

Date:


प्रयागराज में मिले 1016 नये कोरोना संक्रमित

कोरोना मरीजों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 35370

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जिले में रिकार्ड 1080 कोरोना मरीज मिलने के बाद बुधवार को 811, गुरुवार को 1040 नये कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं आज शुक्रवार को जिले में 1016 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 35370 हो गया है। वहीं आज कोरोना संक्रमण ने 3 मरीजों की जान भी ले ली है। प्रयागराज में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी आज जिले का दौरा कर अधिकारियों को कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिये आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं।

शुक्रवार को प्रयागराज जिले में 1016 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 35370 हो गया है। वहीं जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 5502 हो गये हैं। आज 28 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 29432 हो गया है। वहीं आज 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 436 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी )

प्रयागराज में कोरोना संक्रमण होली के बाद तेजी से पांव पसार रहा है। जिले में 31 मार्च तक कोरोना के एक्टिव केस 615 थे। लेकिन संक्रमण तेजी से बढ़ा और सात अप्रैल को जिले में चार हजार 435 एक्टिव केस हो गये थे। मात्र आठ दिन में एक्टिव केस में सात गुना की बढ़ोतरी हुई। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज होने के साथ ही कोराना का टीका लगवाने वालो की संख्या में तेजी आयी है। वहीं कोरोना वैक्सीन की किल्लत भी सामने आनी शुरू हो गयी है। बुधवार से पीएचसी में टीकाकरण पर रोक लगा दी गई थी। अब जिले की 20 सीएचसी और शहर में 13 अस्पतालों में कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...