लाइफस्टाइल डेस्क | Foodie Travelers Best Place – खाने के शौक़ीन नयी – नयी जगहे जाकर कुछ न कुछ ट्री जरूर करते है, इसलिए हम आपको एक ऐसी जगह बातएंगे जहां का खाना तो फेमस है ही लेकिन साथ ही ये जगह काफी सुन्दर है। यहां हम बात कर रहे है भारत का दूसरा सबसे छोटा राज्य सिक्किम की, ये नॉर्थ ईस्ट में बसा एक खूबसूरत राज्य है। यहां आप घूमने के साथ – साथ यहां की फेमस और टेस्टी डिश ट्री कर सकते है, जो की स्वाद में लाजवाब होती है। तो फिर चलिए जानते है यहां की कुछ फेमस डिश के बारे में, अगर आपका कभी भी यहां घूमने का प्लान बने तो ये डिश जरूर ट्री करे।
Read also: सर्दियों में घूमने के लिए औली है बेस्ट
मोमोज

सिक्किम जाए और मोमोज नहीं खाए तो सिक्किम की ट्रिप अधूरी है। क्योकि यहां के मोमोज काफी टेस्टी होते हैं, जिनका स्वाद आप जीवन में भूल नहीं पाएंगे। खासकर यहां के चीज फील्ड मोमोज तो बेस्ट है, इनका जैसा स्वाद आपको कही नहीं मिलेगा।
थुक्पा

थुक्पा एक नूडल सूप है, ये सिक्किम का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खाना है। आपको बता दे ये हेल्दी और टेस्टी दोनों है, क्योकि इसमें सब्जियों और चिकन के साथ नूडल्स डाले जाते है । इसे भी आप ट्री जरूर करे ।
फगश्पा

फगश्पा शयद अपने पहली बार सुना हो, ये सिक्किम की क्वीजीन का अहम हिस्सा है। अगर आप पोर्क पसंद करते हैं तो यकीन मानिए ये डिश आपको काफी पसंद आएगी ।
Read also: उत्तराखंड घूमने का कभी प्लान बने तो इन खूबसूरत जगहों को देखना न भूले
शा फले

शा फले हर किसी को पसंद आने वाली चीज है, अगर आपको ब्रेड, मीट और फ्राइड स्ट्फ अच्छा लगता है तो ये डिश जरूर ट्री करे। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे इसमें पारंपरिक रूप से इसके अंदर बीफ भरा जाता है, लेकिन शाकाहारी लोगो के लिए इसमें चीज और टोफू भी भरा जाता है। जिससे शाकाहारी लोग भी इसका मजा ले सके।

